फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   2022 में दौडे़ंगे लोरन-टंगमर्ग सड़क पर वाहन

2022 में दौडे़ंगे लोरन-टंगमर्ग सड़क पर वाहन

Tue, 12 Dec 2017 01:09 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
2022 में दौडे़ंगे लोरन-टंगमर्ग सड़क पर वाहन
पुंछ। बीआरओ के चीफ इंजीनियर पीकेएच सिंह ने अधिकारियों के साथ मंडी तहसील के लोरन क्षेत्र से कश्मीर के टंगमर्ग को जोड़ने के लिए बनाई जा रही सड़क के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने काम की गति पर संतुष्टि जाहिर की। कहा कि अगर सब कुछ सही रहा तो वर्ष 2022 में इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन दौड़ने लगेंगे। वर्तमान में लक्ष्य 15 जनवरी तक अपने क्षेत्र में 14 किलोमीटर तक सड़क की कटाई का काम पूरा करना है।
विज्ञापन

सिंह का कहना है कि इसका निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। पहाड़ी एवं दूरदराज क्षेत्र होने के कारण कुछ परेशानियों पेश आती हैं, लेकिन काम में लगातार तेजी लाई जाएगी। अभी सड़क का निर्माण कार्य सही गति पर चल रहा है, लेकिन कुछ लोगों को उनकी जमीन के मुआवजों का मामला बाकी है। इसकी फाइल दिल्ली पहुंचा दी गई है। मुआवजों का निपटारा होने पर काम में काफी तेजी आएगी। यह सड़क बार्डर डेवलपमेंट योजना के अंतर्गत बनाई जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पुंछ जिले के लोरन क्षेत्र के सिब गांव से टंगमर्ग के बीच 42 किलोमीटर नंबर सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इन दिनों करीब आठ हजार फुट की ऊंचाई पर काम चल रहा है। सबसे अधिक करीब 14 हजार फुट की ऊंचाई तक सड़क निर्माण का कार्य किया जाएगा। इससे डेढ़ घंटे में टंगमर्ग तक पहुंचा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed