{"_id":"5a0c85634f1c1bc8678bba3b","slug":"11510770019-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहली बर्फबारी के बाद ठंड का कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहली बर्फबारी के बाद ठंड का कसा शिकंजा
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली बर्फबारी के बाद ठंड का शिकंजा कसा
घने बादल छाने के बाद दिन में ही छाया अंधेरा
अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर।
जिले के पर्वतीय इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी के बाद ठंड ने शिकंजा कस दिया है। बुधवार को दिनभर मौसम का मिजाज बदलता रहा। कभी धूप निकली तो कभी आसमान पर घने बादल छा गए। दोपहर के समय बूंदाबांदी भी हुई। शाम के समय तो ठंड इतनी ज्यादा बढ़ गई कि आग जलाकर ठंड से राहत पाने को लोग मजबूर हो गए।
मंगलवार रात को ही शहर और आसपास के इलाकों में तेज बारिश के बाद तापमान में गिरावट शुरू हो गया था। वहीं प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नत्थाटाप में सीजन की पहली ताजा बर्फ गिरी और चिनैनी के साथ लगती ऊंची चोटियों पर हिमपात होने से पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी।
बुधवार की सुबह से ही उधमपुर और आसपास इलाकों में आसमान पर घने बादल छाए हुए थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसी के साथ ऊंचे पर्वतीय इलाकों में दिन के समय हल्की बर्फबारी भी हुई। वहीं मैदानी इलाकों में तेज हवा चलने लगी थी। बीच-बीच में धूप भी निकली, लेकिन कुछ समय के बाद फिर से बादल छा रहे थे।
विज्ञापन
उधमपुर शहर में शाम करीब पांच बजे बाद इतने ज्यादा घने बादल छाए कि दिन में ही अंधेरा छा गया। ठंड से बचने के लिए लोगों को कई प्रकार के उपाय करते देखा गया। कई जगहों पर अलाव जलाए गए। एयरफोर्स के मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तामपान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। बुधवार रात को बारिश की संभावना है, लेकिन वीरवार को मौसम साफ हो जाएगा।
नत्थाटाप में भी सीजन की पहली बर्फ गिरने से सैलानियों के आने की उम्मीद बन गई है। नत्थाटाप के साथ-साथ शिवगढ़ धार, स्योजधार, जुगधार, देराटाप और अन्य चोटियों पर ताजा बर्फ गिरी है। गौरतलब है कि पहाड़ों पर बर्फ गिरने से पानी की समस्या दूर होने की भी उम्मीद बन जाती है।