{"_id":"5a244ba14f1c1b3c3d8bb5d7","slug":"111512328097-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस ने पकड़ा अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजिलेंस ने पकड़ा अधिकारी
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जम्मू।
राजोरी जीपी फंड कार्यालय के अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। विजिलेंस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है।
सुंदरबनी के हथल गांव के रहने वाले रिटायर मीटर रीडर हरि सिंह की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। हरि सिंह ने विजिलेंस को बताया कि 31 जुलाई 2017 को वह रिटायर हुआ। इसके बाद से वह लगातार जीपी फंड कार्यालय राजोरी के चक्कर काट रहा है। यहां सीनियर कंप्लाइलर राशिद खान ने उसका जीपी फंड क्लीयर करने के लिए 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बावजूद उसको वित्तीय सर्टिफिकेट नहीं दिया गया। बार-बार बात करने के बाद उक्त अधिकारी ने कहा कि वह पहले दस हजार दे दे और बाद में पांच हजार दे दे। हरि सिंह ने इसकी जानकारी विजिलेंस को दी। विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी अधिकारी को दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। विजिलेंस ने इसे लेकर केस दर्ज कर अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की पूछताछ की जा रही है।