फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   40 करोड़ की हेरोइन के साथ सैन्य कर्मी काबू

40 करोड़ की हेरोइन के साथ सैन्य कर्मी काबू

Mon, 27 Nov 2017 01:30 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
40 करोड़ की हेरोइन के साथ सैन्य  कर्मी काबू
जम्मू। पुलिस ने एक आरोपी से शुद्ध श्रेणी की आठ किलो हेरोइन बरामद की है। इसकी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कीमत 40 करोड़ रुपये बताई गई है। पकड़ा गया आरोपी खुद को सैन्य कर्मी बता रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

आरोपी मोहम्मद अनवर लाम नौशेरा का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में अनवर ने बताया कि वह 17 जैकलाई का कर्मी है। उसकी यूनिट कुपवाड़ा में हैं, लेकिन दिल्ली सैन्य मुख्यालय मेें इस समय उसे अटैच किया गया है।
विज्ञापन

आईजी जम्मू एसडी सिंह जंवाल ने बताया कि पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप और गंग्याल पुलिस की तरफ से पुख्ता सूचना के आधार पर कुंजवानी में नाका लगाया गया था। पूछताछ के लिए श्रीनगर से दिल्ली की तरफ जा रही जा रही बस नंबर जेके02बीए 6749 को रोका गया। तलाशी लेने पर मोहम्मद अनवर के पास से आठ पैकेट (प्रत्येक एक किलो) बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंवाल ने बताया कि वह यह हेरोइन श्रीनगर से लेकर आया है, जो पहले लुधियाना और फिर दिल्ली पहुंचाई जानी थी। वह लंबे समय से इसका कारोबार कर रहा है। बरामद की गई हेरोइन पर अफगानिस्तान का टैग लगा हुआ है। इससे साफ है कि यह अफगानिस्तान से निर्मित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed