फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   दिनेश्वर शर्मा आज से उतरेंगे ग्राउंड जीरो पर

दिनेश्वर शर्मा आज से उतरेंगे ग्राउंड जीरो पर

Fri, 24 Nov 2017 01:54 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
दिनेश्वर शर्मा आज से उतरेंगे ग्राउंड जीरो पर
जम्मू। केंद्रीय वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा रियासत के अपने दूसरे दौरे पर शुक्रवार 24 नवंबर को जम्मू पहुंचेंगे। उनका दो दिन तक जम्मू में और दो दिन तक कश्मीर में रहने का प्रस्तावित कार्यक्रम है। ग्राउंड जीरो पर उतरते हुए वार्ताकार जम्मू में पहुंचने के बाद कश्मीरी विस्थापित कैंपों का दौरा कर वहां पर हालात का जायजा ले सकते हैं। इसके बाद सीमांत इलाकों में जाकर वह लोगों से बातचीत भी कर सकते हैं। जम्मू में भी कई प्रतिनिधिमंडलों से उनकी बातचीत संभव है। दो दिन के जम्मू दौरे के बाद में रविवार दोपहर को कश्मीर के लिए रवाना हो जाएंगे। वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा के रियासत के दूसरे दौरे से पूर्व ही पहली बार पत्थरबाजी में शामिल हुए 4500 युवाओं से केस वापस लेने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। कश्मीर में दिनेश्वर के दौरे से पहले राज्य सरकार की विश्वास बहाली की तरफ बड़े कदम से इस बार अलगाववादी नेताओं से भी उनकी बातचीत की तरफ माहौल बनाने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed