{"_id":"5a1725f74f1c1b193e8b46af","slug":"111511466487-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस लाख की हिरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस लाख की हिरोइन बरामद
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू।
शहर के डिगियाना इलाके से लाखों रुपये की हेरोइन बरामद की गई है। पंजाब के नशा तस्कर से बरामद हेरोइन को जम्मू के कई इलाकों में बेचा जाना था। आरोपी राकेश कुमार उर्फ बॉबी पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है। पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर नाका लगाकर यह कार्रवाई की।
एसपी संदीप चौधरी का कहना है कि इसे लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है। करीब 200 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी कीमत लगभग दस लाख रुपये है। डीएसपी रफीक मन्हास का कहना है कि आरोपी पंजाब से स्थायी तौर पर हेरोइन लेकर जम्मू आता है। जम्मू में फिर अलग अलग जगहों पर इसकी सप्लाई कर देता है। पुलिस जांच कर रही है कि जम्मू में इसके कौन से बड़े तस्कर टच में हैं। इनको पुलिस पकड़ेगी।
विज्ञापन
युवाओं को कर रहे खोखला
एसपी संदीप चौधरी का कहना है कि नशा तस्कर शहर के युवाओं को खोखला कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर सख्ती से कार्रवाई होगी। लेकिन समाज को भी इसके प्रति जागरूक होना होगा। खासतौर पर मां बाप को अपने बच्चों पर नजर रखनी होगी। बच्चों को इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करना होगा। पुलिस इससे अकेले नहीं लड़ सकती। लोगों को भी इसके खिलाफ जंग लड़नी होगी।
विज्ञापन