{"_id":"5a317f2b4f1c1b60678c1164","slug":"101513193259-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर मुसीबत बनकर जम गईं पस्सियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर मुसीबत बनकर जम गईं पस्सियां
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन। भारी बारिश और बर्फबारी के बीच नेशनल हाईवे पर गिरीं पस्सियों ने बुधवार को भी नेशनल हाईवे बंद रखा। जवाहर टनल के दोनों ओर भारी बर्फ गिरी थी। रामबन और बनिहाल के बीच डिगडोल और मारोग में हाईवे पर भारी पस्सियां गिर आई थीं। हालांकि, दोनों जगहों से पस्सियों को रात आठ साफ कर लिया गया। इसके बाद हाईवे को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया। खास बात यह कि सिर्फ उन्हीं वाहनों को छोड़ा गया जो हाईवे पर विभिन्न जगहों पर फंसे थे। बड़े वाहनों के लिए हाईवे को खोला गया था।
ट्रैफिक कंट्रोल रूम के अधिकारी हाईवे खोले जाने को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहे हैं। बुधवार शाम को कंट्रोल रूम में पूछे जाने पर कोई साफ जवाब नहीं दिया गया। ट्रैफिक अधिकारियों के अनुसार आईजी कश्मीर से संकेत मिलने के बाद ही हाईवे को खोलने के बारे में कहा जा सकेगा। वीरवार को बड़े वाहनों को रवाना भी किया जा सकेगा या नहीं इस बारे में भी अभी कुछ स्पष्ट नहीं है।
दरअसल, पूरी रियासत में सोमवार से बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। बुधवार को बारिश तो थम गई, लेकिन पहाड़ों पर बर्फबारी जारी रही। बारिश के चलते रामबन और बनिहाल के बीच डिगडोल और मारोग में भारी मात्रा में पस्सियां गिर आईं। इसके चलते दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। मारोग में हाईवे को फोरलेन करने का काम भी चल रहा है। इसके चलते यहां हाईवे पर मलबा सबसे अधिक गिरा। खूनी नाला इलाके में भी पस्सियां गिरने की बात बताई जा रही थी। फिसलन भी अधिक थी।
विज्ञापन
हालांकि, बीकन समेत अन्य कर्मचारी पस्सियां हटाने के लिए लगातार काम पर लगे रहे। इसके बाद बुधवार रात आठ बजे तक दोनों जगहों पर हाईवे पूरी तरह साफ कर लिया गया था। इसके बाद हाईवे पर फंसे छोटे वाहनों को निकाल दिया गया, लेकिन बड़े वाहनों को आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई।
संपर्क मार्ग भी दो दिन से बंद
रामबन। बारिश की सबसे अधिक मार जिले के संपर्क मार्गों पर पड़ी है। दर्जनों गांवों का जिला मुख्यालय ही नहीं, तहसील और आपसी सड़क संपर्क भी कट गया है। गूल, बनिहाल, बटोत, खड़ी इलाकों में अच्छी बर्फबारी हुई है। इन इलाकों में भारी बारिश हुई है। इसके चलते सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। कुछ सड़कें ऐसी खस्ताहाल हो गई हैं कि इन पर पैदल गुजरना भी मुश्किल हो रहा है।