{"_id":"5a27f7384f1c1b9f678bfb88","slug":"youtube-helped-a-man-to-lift-his-house-without-destroying-it-for-maintenance","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक तरफ झुक गए मकान को जैक लगाकर यूं किया सीधा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक तरफ झुक गए मकान को जैक लगाकर यूं किया सीधा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 06 Dec 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
इस मकान को किया गया लिफ्ट
- फोटो : Amar Ujala
मकान निर्माण के समय छोड़ी तकनीकी कमी के कारण तीन मंजिला मकान का एक हिस्सा थोड़ा झुक गया। इस मकान को एक महीने की कड़ी मेहनत के बाद अब सीधा कर दिया।
झीलों की नगरी उदयपुर में डबोक गांव की यह घटना यहां किसी कौतूहल से कम नहीं थी। हर दिन बड़ी संख्या में लोग मकान को सीधा होने की प्रक्रिया देखने जुट जाते। दरअसल, यहां ओमप्रकाश सोनी का तीन मंजिला मकान थोड़ा झुक गया था।

Trending Videos
यूट्यूब पर देखी ये तकनीक
कार्य के बाद खड़ा हुआ मकान
- फोटो : Amar Ujala
इसे तुड़वाकर फिर से बनाने में काफी खर्च होता। ऐसे में ओमप्रकाश सोनी ने यूट्यूब पर इस बारे में काफी सर्च किया। इस दौरान उन्होंने हरियाणा की एक कंपनी शिव लिफ्टिंग एंड शिफ्टिंग से संपर्क किया।
तकनीकी विशेषज्ञों की राय ली गई और मकान को सीधा करने के लिए जैक तकनीक अपनाने का तय किया। इस मकान को 150 जैक पर टिकाया और फिर धीरे-धीरे इसे छह इंच सीधा किया गया। इस पूरी प्रक्रिया में करीब एक महीना लग गया। अब मकान सीधा हो गया। इस दौरान खास सावधानी बरती गई, क्योंकि जरा सी लापरवाही यहां भारी पड़ सकती थी। बैलेंस बिगड़ने पर मकाने के ढहने का खतरा था।