{"_id":"5a4b9bff4f1c1b5c248b5e89","slug":"youth-lost-his-claw-after-his-hand-accidentally-came-into-fodder-machine","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्यान चूका तो युवक ने गंवाया पंजा, मशीन से चारा काटते वक्त हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्यान चूका तो युवक ने गंवाया पंजा, मशीन से चारा काटते वक्त हुआ हादसा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 02 Jan 2018 08:21 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
एक युवक का जरा सा ध्यान चूक जाने के कारण उसके साथ बड़ा हादसा हो गया जिसके बाद उसने अपने एक पंजा ही गवां दिया। मामला अजमेर जिले का है जहां भिनाय थाना क्षेत्र के चांदना गांव में मशीन से चारा काटते समय अचानक ध्यान चुकने से एक युवक अपने हाथ का पंजा गंवा बैठा।
युवक को लहुलुहान हालत में स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे अजमेर के लिए रैफर किया गया। युवक का अजमेर के जेएलएन अस्पताल में इलाज चल रहा है। चांदना गांव निवासी प्रेमलाल भील ने बताया कि हणुतिया गांव का रहने वाला प्रहलाद भील अपने ननिहाल में मशीन से चारा कटवा रहा था। अचानक उसका ध्यान भटक गया और हाथ मशीन में आ गया। इससे उसके हाथ का पंजा कटकर अलग हो गया। परिजनों ने उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे तुरंत अजमेर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया।