फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   youth found dead his brother found missing after the incident in dholpur

झगड़े के बाद भाई ने की हत्या, पिता ने बेटे के खिलाफ दर्ज कराया मामला

Thu, 15 Jun 2017 06:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 15 Jun 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
youth found dead his brother found missing after the incident in dholpur
डेमो इमेज - फोटो : Internet
धौलपुर जिले के सैपऊ के मानपुर गांव में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता ने दूसरे बेटे के खिलाफ भाई की हत्या का मामला दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृतक राकेश गुर्जर मानपुर स्थित ननिहाल में रह रहा था। बुधवार रात को वह अपने सगे भाई कल्याण के साथ सो रहा था। सुबह उसकी लाश मिली। उसका गला दबाने के बाद उसकी धारधार हथियार से हत्या कर दी गई। सुबह उसका भाई कल्याण भी गायब मिला। 
विज्ञापन


खून से सनी लाश देखकर हडकम्प मच गया और पुलिस को सूचना दी। राकेश की नानी ने पुलिस को बताया कि जब उसने सुबह राकेश को जगाने के लिए देखा तो वो लहूलुहान हालत में पड़ा था और उसके गले में फांसी का फंदा भी लगा हुआ था। पूछताछ में सामने आया है कि मृतक राकेश का सगे भाई कल्याण से कुछ दिनों पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस संबंध में राकेश के पिता रामवीर ने बेटे कल्याण के खिलाफ अपने दूसरे बेटे राकेश की हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कल्याण की तलाश शुरु कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed