{"_id":"599a880d4f1c1bdb4f8b47cf","slug":"youth-died-in-a-road-accident-in-jaisalmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर बिखरे पत्थरों के कारण बाइक फिसलने से युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर बिखरे पत्थरों के कारण बाइक फिसलने से युवक की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:13 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर बिखरे कंकर पत्थरों की वजह से एक नौजवान की जान चली गई वहीं दूसरा युवक हादसे में बाल बाल बच गया। जैसलमेर के डेडानसर गांव में सड़क बिखरे पत्थरों के कारण कल देर रात बाइक फिसलने से एक युवक की मौत हो गई जबकि हादसे में बाइक पर सवार दूसरा युवक चम्तकारिक रुप से बच गया। तीन दिन पहले भी यहां एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद रविवार की देर रात्रि में फिर से ये सड़क जानलेवा साबित हुई।
जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात्रि करीब एक बजे सनावडा गांव का रहने वाला विक्रमसिंह मोटरसाईकिल पर सवार होकर पवन ऊर्जा की साईट से आ रहा था। इसी दौरान डेडानसर मार्ग की सड़क पर बिखरे पत्थरों से उसकी मोटर साइकिल स्लीप हो गई।
मृतक विक्रम के साथ उसकी बाइक पर एक अन्य युवक भी सवार था। घायल विक्रमसिंह व उसके साथी को तुरंत जवाहर चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मोटर साईकिल पर सवार दूसरे युवक का स्वास्थ्य सामान्य है। गौरतलब है कि तीन दिन पूर्व अमरसागर मार्ग पर भी बाइक सवार दो युवकों की मौका स्थल पर ही मृत्यु हो गई थी।