फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   youth badly beaten up by relatives of a girl in churu district

प्रेमिका से मिलने आए युवक को पीटा, बाल—नाखून उखाड़े, 10 दिन बाद दर्ज हुआ मामला

Sun, 11 Jun 2017 04:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 11 Jun 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
youth badly beaten up by relatives of a girl in churu district
पीड़ित के बाल उखाड़ते लड़की के परिजन - फोटो : amar ujala
राजस्थान के चुरू जिले में एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका से मिलना इतना भारी पड़ गया कि अब वो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। 
विज्ञापन


मामला 1 जून का है। जिले के लोहसाना गांव का राजेंद्र सारण पास ही की एक ढाणी में रहने वाली अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। इस दौरान युवती के परिजनों ने पकड़ लिया और फिर उसकी जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान परिजनों और मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने उसके बाल—नाखून उखाड़कर प्रताड़ित किया। ये युवक चिल्लाता रहा, लेकिन उसे बचाने कोई नहीं आया। तमाशबीन लोग इस घटना का वीड़ियो बनाते रहे। बताया जा रहा है कि युवती ने ही युवक को मिलने के लिए बुलाया था।

इस मामले में एक अहम बात यह भी रही कि पुलिस ने घटना के 10 दिन बाद यानि शनिवार को मामला दर्ज किया है। ऐसे में सवाल उठता है कि पुलिस को इसकी सूचना या तो दी नहीं गई और यदि दी तो उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद गांव पहुंची और मामला दर्ज किया।  
विज्ञापन


बाद में मारपीट का शिकार बने युवक की गंभीर स्थिति के देखते हुए युवक के परिजनों ने उसे जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां आईसीयू में वह जिंदगी और मौत से लड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed