{"_id":"593cdeea4f1c1ba65d9bea62","slug":"youth-badly-beaten-up-by-relatives-of-a-girl-in-churu-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से मिलने आए युवक को पीटा, बाल—नाखून उखाड़े, 10 दिन बाद दर्ज हुआ मामला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका से मिलने आए युवक को पीटा, बाल—नाखून उखाड़े, 10 दिन बाद दर्ज हुआ मामला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 11 Jun 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित के बाल उखाड़ते लड़की के परिजन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के चुरू जिले में एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका से मिलना इतना भारी पड़ गया कि अब वो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
मामला 1 जून का है। जिले के लोहसाना गांव का राजेंद्र सारण पास ही की एक ढाणी में रहने वाली अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। इस दौरान युवती के परिजनों ने पकड़ लिया और फिर उसकी जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान परिजनों और मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने उसके बाल—नाखून उखाड़कर प्रताड़ित किया। ये युवक चिल्लाता रहा, लेकिन उसे बचाने कोई नहीं आया। तमाशबीन लोग इस घटना का वीड़ियो बनाते रहे। बताया जा रहा है कि युवती ने ही युवक को मिलने के लिए बुलाया था।
इस मामले में एक अहम बात यह भी रही कि पुलिस ने घटना के 10 दिन बाद यानि शनिवार को मामला दर्ज किया है। ऐसे में सवाल उठता है कि पुलिस को इसकी सूचना या तो दी नहीं गई और यदि दी तो उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद गांव पहुंची और मामला दर्ज किया।
बाद में मारपीट का शिकार बने युवक की गंभीर स्थिति के देखते हुए युवक के परिजनों ने उसे जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां आईसीयू में वह जिंदगी और मौत से लड़ रहा है।