Rajasthan: जयपुर में चाकूओं से गोदकर युवक की हत्या, परिजनों ने शव उठाने से किया इनकार
बताया जा रहा है कि मामूली झगड़े में युवक की हत्या की गई है। युवक का कंपनी में काम करने वाले युवकों से झगड़ा हो गया था। वहीं परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, वो शव नहीं उठाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कुछ युवकों ने 32 साल के शब्बीर नाम के युवक पर चाकू से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को कांवटिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर शब्बीर के परिजन भी अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि जब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करेगी, हम शव को नहीं उठाएंगे। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
पुलिस के अनुसार शब्बीर कोरियर कंपनी में काम करता था। कंपनी में ही उसका किसी से झगड़ा हो गया था। कंपनी पदाधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाया था। इसी झगड़े के कारण शब्बीर की हत्या की गई। शब्बीर शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे हैं। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।