फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Young man killed by stabbing in Jaipur

Rajasthan: जयपुर में चाकूओं से गोदकर युवक की हत्या, परिजनों ने शव उठाने से किया इनकार

Fri, 23 Dec 2022 12:51 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 23 Dec 2022 12:51 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि मामूली झगड़े में युवक की हत्या की गई है। युवक का कंपनी में काम करने वाले युवकों से झगड़ा हो गया था। वहीं परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, वो शव नहीं उठाएंगे।

विज्ञापन
Young man killed by stabbing in Jaipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

जयपुर शहर के वीकेआई थाना इलाके में गुरुवार को बदमाशों ने एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया लेकिन बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कुछ युवकों ने 32 साल के शब्बीर नाम के युवक पर चाकू से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को कांवटिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर शब्बीर के परिजन भी अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि जब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करेगी, हम शव को नहीं उठाएंगे। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शब्बीर कोरियर कंपनी में काम करता था। कंपनी में ही उसका किसी से झगड़ा हो गया था। कंपनी पदाधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाया था। इसी झगड़े के कारण शब्बीर की हत्या की गई। शब्बीर शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे हैं। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed