फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   worship of Lord Lakshmi in this special yoga and get happiness and wealth

इस विशेष योग में करें मां लक्ष्मी का पूजन, बरसेगा धन

Thu, 19 Oct 2017 09:34 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 19 Oct 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
worship of Lord Lakshmi in this special yoga and get happiness and wealth
लक्ष्मी पूजा - फोटो : SELF
दीपावली पर मां लक्ष्मी की पूजा आपके लिए सुख व समृद्धि लेकर आएगी। इस बार दीपावली पर गुरु चित्रा संयोग बना रहा है। इस योग में माता महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ से लेकर घर की सजावट के लिए बाजार से हर प्रकार की खरीदारी करना शुभ है। जानकारों की मानें तो अमावस्या तिथि, गुरुवार का दिन और चित्रा नक्षत्र इन तीनों के एक साथ होने का योग बहुत कम बनता है। इस बार यह स्थिति बन रही है। ज्योतिष में गुरु को सोना, भूमि, कृषि आदि का कारक ग्रह माना जाता है। जबकि चित्रा नक्षत्र चांदी, वस्त्र, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक चीजों के लिए खास व शुक्र की राशि वाला यह नक्षत्र समृद्धि का कारक है। गुरु, शुक्र के साथ नक्षत्र का संचार लाभप्रद रहेगा।
विज्ञापन


ये रहेंगे मुहूर्त

पं राजकुमार चतुर्वेदी ने बताया वैसे तो दिवाली से पहले 13 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र और इसके बाद 17 अक्टूबर को धनतेरस पर भी लोगों को खरीदारी करने का मौका मिला है। आज यानी दीपावली पर सुबह 7.27 बजे तक हस्त्र नक्षत्र रहेगा। इसके बाद चित्रा नक्षत्र लगने के साथ गुरु चित्रा योग शुरू हो जाएगा जो कि अगले 24 घंटे तक रहेगा। चौघड़िए के अनुसार सुबह 6.32 से 7:57 बजे तक शुभ, सुबह 10:47 से 12.12 बजे तक चर, दोपहर 12.11 से 1:32 बजे तक लाभ, दोपहर 1:32 से 3.02 बजे तक अमृत, शाम 4:27 से 5.51 बजे तक शुभ, शाम 5:51 से रात 7:21 बजे तक अमृत, रात 7:21 से रात 9.01 बजे तक चर, लाभ 12:11 से 1:46। अभिजित मुहूर्त 12:14 से 1:02 तक। शाम 7.22 से 9.19 तक वृषभ लग्न, रात 1:52 से 4.08 तक सिंह लग्न रहेगा। दीपावली पर ये सात चौघडि़ए एवं एक अभिजीत मुहूर्त और दो लग्न इन चौघडिय़ों, मुहूर्त व लग्न में लोग सुविधा अनुसार बाजार से खरीदी, घर-प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी पूजा कर सकते हैं।
विज्ञापन



 

लक्ष्मी पूजा के लिए 2.32 घंटे का प्रदोषकाल

worship of Lord Lakshmi in this special yoga and get happiness and wealth
laxmi maa
दीपावली पर अधिकांश भक्त माता का प्रदोषकाल में महालक्ष्मी की पूजा करते हैं। इस बार शाम 5.51 से रात 8.23 बजे तक 2.32 घंटे का प्रदोषकाल रहेगा। इस दौरान लोग धन,सुख-समृद्धि की कामना से लक्ष्मी, गणेश व कुबेर का पूजन कर सेकेंगे। इस बार एक और खास बात यह भी है कि दिवाली पर लक्ष्मी की विशेष पूजा के लिए चतुर्ग्रही योग का संयोग भी बन रहा है। जो कि रात 8:01 बजे के बाद शुरू होगा। इसमें सूर्य,चंद्र, बुध और गुरु चारों ग्रह तुला राशि में होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed