Rajasthan: मंत्री के ऑफिस में मंगवाए समोसे में निकले कंकड़, मिठाई में कीड़े, कैंटीन में जाने पर उड़े होश
पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह के कार्यालय में समोसे मंगवाए गए थे। कंकड़ निकलने पर अधिकारी कैंटीन पहुंचे तो वहां गंदगी देखकर उनका सिर चकरा गया। गुस्साए अधिकारियों ने कैंटीन में ताला लगा दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान शासन सचिवालय की कैंटीन में गंदगी का अंबार लगा हुआ मिला। गुलाब जामुन में कीड़े लगे हुए मिले। समोसे में कंकड़ थे। पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह के कार्यालय के अधिकारियों ने समोसे मंगवाए थे, उसमें कंकड़ निकले। उसके बाद गुस्साए अधिकारी कैंटीन पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर चौंक गए।
कैंटीन में रखे गुलाब जामुन में कीड़े तैर रहे थे। मक्खन बड़ों में चींटियां लगी थीं और आसपास चूहे घूम रहे थे। कैंटीन में गंदगी का अंबार पसरा हुआ था। मंगलवार को पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह के कार्यालय में सेक्शन ऑफिसर संजय चौधरी, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर महेश कटारिया और क्लर्क राकेश मीणा ने सचिवालय कर्मचारी संघ की कैंटीन में कंकड़ निकलने पर अफसर-कर्मचारियों ने राजस्थान कर्मचारी संघ के अध्यक्ष को मौके पर बुलाया लेकिन वे वहां नहीं आए।
जब गुस्साए अधिकारी कैंटीन पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कर्मचारी संघ के महामंत्री कपिल वर्मा ने सभी की मौजूदगी में कैंटीन पर ताला लगा दिया। कपिल वर्मा ने बताया कि पिछले कई दिनों से कैंटीन में खाने को लेकर शिकायत मिल रही थी। कैंटीन संचालक को चेतावनी भी दी गई थी लेकिन उसके बाद भी क्वालिटी को सुधारा नहीं गया।