फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Women Camel Safari who reached Golden City

स्वर्णनगरी पहुंची महिला कैमल सफारी, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का देंगी संदेश

Thu, 31 Aug 2017 02:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 31 Aug 2017 02:48 PM IST
विज्ञापन
Women Camel Safari who reached Golden City
स्वर्ण नगर पहुंची महिला कैमल सफारी - फोटो : Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को सरहदी क्षेत्रों में पहुंचाने के मकसद से निकली महिला कैमल सफारी आज स्वर्णनगरी जैसलमेर में पहुंची। जहां आज महिला कैमल सफारी का सीमा सुरक्षा बल के हैडक्वार्टर में सीमा प्रहरियों ने भव्य स्वागत किया। डीआईजी अमित लोढ़ा के नेतृत्व में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी व जवानों ने महिला कैमल सफारी के सदस्यों की जमकर हौंसला-अफजाई की।
विज्ञापन


सीमा सुरक्षा बल के हैडक्वार्टर से महिला कैमल सफारी को रवाना किया गया। इसके बाद रेलवे स्टेशन के समीप विवेकानंद विद्यालय की छात्राओं ने मालाएं पहनाकर महिला सदस्यों का स्वागत किया। शहर के मुख्य मार्गों से निकली महिला कैमल सफारी आकर्षण का केन्द्र रही। सोनार दुर्ग की प्रथम पोल पर 'आई लव जैसलमेर' के कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा के साथ महिला कैमल सफारी का स्वागत किया। उसके बाद हनुमान चौराहे पर भाजपा के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ टीम ने जिला प्रभारी हिम्मत चौधरी के नेतृत्व में पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन


भाजपा के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ टीम द्वारा महिला कैमल सफारी के सदस्यों को प्रतीक चिन्ह भी प्रदान किया गया। समूची स्वर्णनगरी से मिले अपार स्नेह से महिला सदस्य बेहद प्रसन्न नजर आई। गौरतलब है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश देने के मकसद से 15 अगस्त से बाड़मेर से रैली का आगाज हुआ था। वहीं 2 अक्टूबर को वाघा बार्डर पहुंचकर रैली का समापन होगा। रैली में सीमा सुरक्षा बल के साथ ही वायुसेना की महिला अधिकारी भाग ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed