फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   women arrested in kota due to fraud gang

जेल से IG-DIG बनकर धमकाता, पत्नी करती वसूली

Sun, 30 Jul 2017 08:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 30 Jul 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
women arrested in kota due to fraud gang
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
जेल में दुष्कर्म के मामले में बंद एक कैदी पुलिस अफसर बनकर लोगों को फोन पर धमकाता था। खाते में पैसे जमा होने के बाद उसकी पत्नी यह रकम निकाल लेती। 
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला कोटा में रहने वाली है और उसका पति जयपुर जेल में बंद है। कोटा के गुमानपुरा थाने में दर्ज मामले के अनुसार राकेश वर्मा जयपुर जेल में दुष्कर्म के मामले में बंद है। वह जेल से व्यापारियों, उद्योगपतियों को आईजी, डीआईजी और जज बनकर कॉल कर धमका कर अपने अकाउंट में पैसे डलवाता था। 
विज्ञापन


इसके बाद उसकी पत्नी लक्की वर्मा ये पैसा निकाल लेती। अब तक 12 लाख रुपए की ठगी होने की बात सामने आई है। आरोपी के पांच अकाउंट होने की बात सामने आई है, जिनमें ठगी की रकम जमा करवाई जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला लक्की वर्मा कोटा पुलिस के हत्थे उस वक्त चढ़ी जब कोटा के एक व्यापारी को जयपुर डीआईजी बनकर महिला के पति राकेश ने जयपुर जेल से काॅल किया और 90-90 हजार करके दो बार में 1 लाख 80 हजार रुपए बैंक अकाउंट में डलवा लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed