फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   woman tried to commit suicide

यू-ट्यूब पर विवाहिता ने खुद का देखा वीडियो और रह गई हैरान

Wed, 20 Sep 2017 11:42 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 20 Sep 2017 11:42 AM IST
विज्ञापन
woman tried to commit suicide
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
यू ट्यूब पर अपलोड किया गया वीडियो एक महिला की जान पर भारी पड़ गया। उस वीडियो पर आए कमेंट्स से महिला इस कदर डिप्रेशन में आ गई कि उसने खुदकुशी करने की कोशिश कर डाली।
विज्ञापन


मामला जयपुर की एक महिला से जुड़ा हुआ है। महिला की पहचान जाहिर न करने की शर्त पर उसके एक रिश्तेदार ने बताया कि इस महिला की शादी करीब साल भर पहले हुई थी। महिला की पूरी शादी का वीडियो बनवाया गया। वीडियो बनाने के लिए मथुरा से वीडियोग्राफर आया था।
विज्ञापन


वीडियोग्राफर ने शादी की डीवीडी बनाने के लिए जहां से वीडियो की एडिटिंग व गानों की मिक्सिंग करवाई, वहां किसी ने शादी के वीडियो से विदाई का वीडियो काट कर एडिट कर दिया गया। इसके बाद वीडियो यू ट्यूब पर डाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून पर यह वीडियो अपलोड किया गया था। तब से लेकर अब तक उसे सैंकड़ों लोग उसे देख चुके थे। इसके बाद एक रिश्तेदार की उस वीडियो पर नजर पड़ी।

खुद का वीडियो देख इसलिए आ गई डिप्रेशन में

woman tried to commit suicide
demo pic
महिला और उसके परिवार वाले इस बात से अनजान थे कि उसका वीडियो यू ट्यूब पर चल रहा है। हाल ही में दो दिन पहले एक रिश्तेदार ने उसके परिवार वालों को फोन करके बताया कि उसका वीडियो यू ट्यूब पर चल रहा है।

वीडियो में विदाई के वक्त का दृश्य था। वीडियो डालने के बाद उस पर कमेंट आने का सिलसिला शुरू हो गया, जिनमें भद्दे कमेंट्स भी किए गए थे। कमेंट्स आने के साथ ही जब आस पास के इलाके में वीडियो की बात फैली तो लोग कई तरह की बातें भी कहने लगे।

महिला के रिश्तेदार ने बताया कि इसके बाद दो दिन में ही युवती डिप्रेशन में आ गई और उसने छत से छलांग लगा आत्महत्या की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में मथुरा के कोतवाली थाने में वीडियोग्राफर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। मामला दर्ज होने के बाद यू ट्यूब से वह वीडियो भी हटवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed