{"_id":"591a92754f1c1b7e3cf2331d","slug":"woman-kidnapped-from-sanganer-area-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण कर महिला को घायल अवस्था में सड़क पर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण कर महिला को घायल अवस्था में सड़क पर फेंका
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 16 May 2017 11:24 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
जयपुर में महिलाओं के साथ अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। नए मामले के तहत जयपुर के सांगानेर के चोरडिया पेट्रोल पंप के पास एक महिला निर्वस्त्र व घायल अवस्था मे मिली है। महिला के चेहरे पर ब्लेड व चाकू से काटने के निशान हैं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि बीती रात्रि को तीन लड़के मुंह पर कपड़ा बांधकर उसे उठाकर ले गए थे। फिर उन्होंने उसके साथ मारपीट की और बदलसलू की उसके बाद वह बेहोश हो गई। पुलिस के अनुसार महिला भाषा से यूपी की लग रही है। उसका कहना है कि वह सांगानेर के किसान कॉलोनी की रहने वाली है। महिला सुबह करीब छह बजे लोगों को घायल अवस्था में मिली है। पुलिस महिला से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन