{"_id":"59c8d0634f1c1be7478b4c4a","slug":"woman-died-after-clashes-between-two-families-in-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाउंड्री निर्माण को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाउंड्री निर्माण को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 25 Sep 2017 03:33 PM IST
विज्ञापन
हमले में घायल एक शख्स
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के बाहर बाउंड्री निर्माण को दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
मामला राजस्थान के अलवर जिले में राजगढ़ का है। जहां शकट राजपूत गांव में एक मकान के बाहर बन रही बाउंड्री और रास्ते के विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस झगड़े में कैलाश सैनी, दिनेश सैनी राकेश सैनी तथा लक्ष्मण सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए। इनका इलाज सामान्य चिकित्सालय में चल रहा है जबकि पून्याराम सैनी की मौत हो गई।
स्थानीय निवासी मोहन लाल सैनी ने बताया कि सरकार द्वारा उनके परिवार को दी गई विवादित जमीन पर पांच लोगों ने रास्ता बनाया गया था, लेकिन यह लोग उस पर जबरन कब्जा करना चाहते थे। इस विवाद के चलते आज आरोपियों ने उनके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। हालांकि अभी इस मामले में किसी की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस हिंसा में घायल हुए परिवार के सदस्यों के बयान ले रही है।