{"_id":"59fec8fc4f1c1bd8538bb070","slug":"woman-dead-due-to-drowning-in-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा करने बेटे के साथ आई थी मां, फिर हुआ ऐसा कि आंखें भर आईं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजा करने बेटे के साथ आई थी मां, फिर हुआ ऐसा कि आंखें भर आईं
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 05 Nov 2017 01:47 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ कस्बे में आज अचानक हुए हादसे में महिला की जान चली गई। हादसा कस्बे के शादीनाथ आश्रम के तालाब में हुआ। बताया जा रहा है कि यह महिला अपने बेटे के साथ आश्रम में पूजा करने आई थी। इस दौरान पैर फिसलने से वह तालाब में जा गिरी।
जानकारी के अनुसार, सूरजगढ़ कस्बे के वार्ड चार निवासी अनिता देवी अपने बेटे के साथ तालाब पर पूजा करने आई थी। इस दौरान उसका पैर फिसला और वह तालाब में जा गिरी। इस दौरान बेटा कुछ समझ पाता, काफी देर हो चुकी थी। हालांकि, बेटे ने मदद के लिए लोगों को बुलाया और मां अनिता को बाहर निकाला। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी। सूचना पर सूरजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई से इनकार कर दिया।