फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Woman dead by burning in fire

गैस भभकने से विवाहिता की मौत, दो बच्चे झुलसे

Tue, 20 Jun 2017 07:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 20 Jun 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
Woman dead by burning in fire
डेमो पिक
ब्यावर के निकटवर्ती गांव नांदणा में खाना बनाने के दौरान गैस भभकने से एक विवाहिता और उसके दो बच्चे बुरी तरह झुलस गए। तीनों को इलाज के लिए जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां विवाहिता की मौत हो गई जबकि बच्चों का इलाज जारी है।
विज्ञापन


नांदणा निवासी रूबीना ने बताया कि उसकी बहन  हसीना (25) घर पर खाना बना रही थी। इस दौरान अचानक गैस सिलेण्डर में लीकेज होने से आग लग गई और वह आग की चपेट में आ गई। उसके पास ही बैठा 5 वर्षीय फेजल और 2 वर्षीय आईशा को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। उनकी चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों ने तीनों को स्थानीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां से उन्हें अजमेर के जेएलएन अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। यहां कुछ देर इलाज के बाद ही हसीना ने दम तोड़ दिया। जबकि उसके दोनों बच्चों का अभी इलाज चल रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed