{"_id":"634d9052c94bd16ce22ac073","slug":"wife-used-to-feed-nri-husband-in-order-to-grab-property-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: संपत्ति हड़पने के लिए पत्नी सर्प दोष बताकर NRI पति को भभूत खिलाती थी, अब थाने के चक्कर काटेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: संपत्ति हड़पने के लिए पत्नी सर्प दोष बताकर NRI पति को भभूत खिलाती थी, अब थाने के चक्कर काटेगी
Mon, 17 Oct 2022 10:57 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 17 Oct 2022 10:57 PM IST
सार
पत्नी, पति के साथ कुछ गलत करे। फिलहाल, इस बात पर तुरंत विश्वास करने लायक नहीं है। लेकिन धन संपत्ति के चक्कर में कौन किसके साथ क्या कर बैठे, इस बात का कोई अंदाजा नहीं है। ऐसा ही एक मामला राजस्थान में जयपुर जिले से सामने आया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर के मोतीडूंगरी थाना क्षेत्र से एक ऐसा वाक्या सामने आया है, जिसे जानकर आप भी हैरान हो सकते हैं। एक महिला अपने एनआरआई पति को रास्ते से हटाने और उसकी संपत्ति अपने नाम करने के लिए उसे रोज जहर दिया करती थी। ताकि वो हमेशा-हमेशा के लिए उसके रास्ते से हट जाए। ऐसा आरोप है कि महिला काल सर्प दोष बताकर अपने पति को भभूत खिला रही थी।
विज्ञापन
बता दें कि महिला अपने पति को अमेरिका भेज दी। उसके अमेरिका जाने के बाद महिला धीरे-धीरे उसकी संपत्ति को ठिकाने लगा रही थी। ऐसे में जब पति वापस आया तो वह बीमार पड़ गया। जांच में पता चला कि उसके शरीर में जहर फैला हुआ है, उसकी कभी भी मौत हो सकती है।
विज्ञापन
इसके बाद संदेह की स्थिति में पति ने थाने में मामले की शिकायत दी। सीआईडी क्राइम ब्रांच से मामला जयपुर पुलिस के पास पहुंचा तो मोतीडूंगरी थाना पुलिस ने पत्नी और उसके सहयोगी नौकर, ड्राइवर और अन्य लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास और ठगी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्जकर जांच शुरू की।
विज्ञापन
डीसीपी ने क्या बताया?
डीसीपी राजीव पचार के मुताबिक, मोतीडूंगरी थाने में एक एनआरआई ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 16 साल पहले उसकी शादी हुई थी। कुछ समय से उसकी पत्नी और घर के नौकर समेत अन्य लोग प्रॉपर्टी हड़पने के लिए उसे ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहे थे। महिला अपने नौकरों के साथ मिलकर अपने पति के खाने में जहर दिया करती थी।
वहीं, पीड़ित एनआरआई ने बताया कि उसकी पत्नी ने अमेरिका भेजने के बाद वीडियो कॉल पर घर में कई जगह सांप दिखाएं थे। कहा था कि आप वापस मत आना, वरना मर जाओगे। ऐसे में कुछ समय बाद उसका पति बिना किसी पूर्व सूचना के अपने घर जयपुर पहुंचा तो पत्नी की सारी करतूत सामने आ गई।