{"_id":"58f0afba4f1c1bbc4ccf515c","slug":"why-the-daily-price-of-petrol-will-change-in-udaipur-from-next-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए इस योजना में क्यो चयनित हुआ है उदयपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए इस योजना में क्यो चयनित हुआ है उदयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 14 Apr 2017 05:13 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान के उदयपुर समेत देश के पांच शहरों पुडुचेरी, विझाग, जमेशदपुर और चंडीगढ़ में एक मई से पेट्रोल की कीमतों में डेली डायनामिक प्राइसिंग योजना होगी। यानि रोजाना पेट्रोल के दाम बदलेंगे। राजस्थान में उदयपुर का चयन इस योजना में कुछ खास कारण से हुआ है।
दरअसल उदयपुर शहर के करीब 70 प्रतिशत पेट्रोल पम्प आॅटोमेशन से जुड़े हुए हैं। जिन पेट्रोल पम्पों पर यह सिस्टम लगा हुआ है वे आॅनलाइन तेल कम्पनी के रीजनल आॅफिस से जुड़े हुए है। इससे संबंधित पेट्रोल पम्प पर कितना ईंधन बिका है और कितना आया है इसकी पूरी जानकारी अपडेट रहती है।
पेट्रोल कंपनी रोजाना निर्धारित दर रीजनल आॅफिस से फीड करेंगे, जो फिलिंग स्टेशन के पम्प पर सीधे ही आ जाएगी। यह आॅटोमेशन सिस्टम शहर के करीब 27 फिलिंग स्टेशनों पर लगा हुआ है। उदयपुर के पेट्रोल डीलर एसोसिएशन के सचिव राज राजेश्वर जैन के अनुसार यहां आॅटोमेशन सिस्टम से जुड़े पेट्रोल पम्पों की संख्या ज्यादा है इसलिए उदयपुर का चयन योजना के लिए किया गया है।