फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Why not accept court order related to jail

डीजी जेल पेश होकर बताएं क्यों नहीं मान रहे आदेश

Thu, 06 Apr 2017 08:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 06 Apr 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
Why not accept court order related to jail
राजस्थान हाईकोर्ट ने अदालती आदेश के बावजूद जेल सुधार के प्रभावी काम नहीं करने पर नाराजगी जताई है। इसके साथ ही राज्य के मुख्य सचिव, डीजी जेल, प्रमुख वित्त सचिव, प्रमुख स्वास्थ्य सचिव और प्रमुख तकनीकी शिक्षा सचिव को 11 मई को पेश होकर स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए हैं। अदालत ने न्यायमित्र को छूट दी है कि वे दोषी अफसरों पर अवमानना की कार्रवाई के लिए प्रक्रिया आरंभ कर सकते हैं।
विज्ञापन


न्यायाधीश मोहम्मद रफीक और न्यायाधीश वीएस सिराधना की खंडपीठ ने यह आदेश प्रकरण में लिए स्वप्रेरित प्रसंज्ञान पर सुनवाई करते हुए दिए। सुनवाई के दौरान आदेश की पालना में भेल के सीएमडी एमवी गौतमा अदालत में पेश हुए। जेल में जैमर के काम न करने का कारण बताते हुए सीएमडी ने कहा कि जेल की पांच सौ मीटर परिधि में मोबाइल टावर लगे हुए हैं। ये टावर निर्धारित मात्रा के चार गुणा तक तरंगे छोड़ रहे हैं। जिसके चलते जैमर्स काम नहीं कर पाते हैं। अभी केन्द्रीय कारागारों में 57 जैमर्स और स्थापित किए जाने हैं। इस पर अदालत ने कहा कि वे ऐसा जैमर लगाए जो उच्च तरंगों को रोकने में भी सक्षम हो। सुनवाई के दौरान न्यायमित्र प्रतीक कासलीवाल ने बताया कि 27 जनवरी 2016 को अदालत ने जेलों में कैदियों के हालात सुधारने के लिए 45 बिन्दुओं पर आदेश दिए थे। वहीं गत 9 मार्च को टॉयलेट्स, कैदियों की क्षमता के हिसाब से रसोई और मनोचिकित्सक सहित 16 आवश्यक बिंदुओं पर पूर्णतया पालना करने को कहा था। ऐसा नहीं करने पर
विज्ञापन

मुख्य सचिव को पेश होना था, लेकिन न तो कार्य पूरे हुए और न ही मुख्य सचिव अदालत में पेश हुए। राज्य सरकार की ओर से 9 केन्द्रीय कारागारों को लेकर 16 बिंदुओं पर पेश पालना रिपोर्ट को अदालत ने खानापूर्ति बताते हुए कहा कि इनकी स्पष्टतया पालना होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed