फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   What is the government doing on the agreement to bring Yamuna water

यमुना का पानी लाने के लिए हुए समझौते पर क्या कर रही है सरकार

Thu, 14 Dec 2017 07:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 14 Dec 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
What is the government doing on the agreement to bring Yamuna water
राजस्थान हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव और प्रमुख जल संसाधन सचिव को नोटिस जारी कर पूछा है कि वर्ष 1994 में यमुना नदी के जल बंटवारे को लेकर हुए समझौते के तहत क्या कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश प्रदीप नान्द्रजोग और न्यायाधीश डीसी सोमानी की खंडपीठ ने यह आदेश यशवर्धन सिंह की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। याचिका में कहा गया कि वर्ष 1994 में यमुना नदी के पानी के बंटवारे को लेकर हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हिमाचल सहित राजस्थान के बीच एक समझौता हुआ था। इसके तहत राजस्थान को 1.19 क्यूबिक मीटर पानी मिलना था। वर्ष 1995 में इस समझौते को अपर रिवर यमुना बोर्ड ने भी अपनी स्वीकृति दे दी। यह पानी हरियाणा के ताजेवाला हैड से आना था।
विज्ञापन


हरियाणा के सिंचाई विभाग ने भी पानी देने पर कोई आपत्ति नहीं जताई थी। हरियाणा सरकार ने राजस्थान सरकार के सामने प्रस्ताव रखा था कि राजस्थान नई नहर का निर्माण कर अथवा वर्तमान नहर की मरम्मत कर यह पानी ले सकता है। पानी के बंटवारे को लेकर किसी तरह का कोई विवाद नहीं होने के बावजूद राज्य सरकार की ओर से पानी लाने के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर सुनवाई करते हुए खंडपीठ ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed