फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   What are the pitiful circumstances of the playgrounds

खेल मैदानों के हैं दयनीय हालात, क्या कर रही है कौंसिल

Fri, 21 Jul 2017 09:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 21 Jul 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
What are the pitiful circumstances of the playgrounds
राजस्थान हाईकोर्ट ने खेल मैदानों की दयनीय हालत पर चिंता जताते हुए कहा कि स्पोर्ट्स कौंसिल इनकी दशा सुधारने के लिए क्या कर रही है। अदालत ने एक बार फिर दोहराया कि खेल मैदानों में गैर खेल गतिविधियों का संचालन नहीं होना चाहिए। साथ ही अदालत ने प्रकरण में लिए गए स्वप्रेरित प्रसंज्ञान पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है।
विज्ञापन


वहीं अदालत ने कहा कि आरसीए चुनाव को लेकर रामपाल शर्मा की याचिका को निस्तारित किया जा चुका है। ऐसे में अब किसी प्रार्थना पत्र को स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि किसी पक्ष को आपत्ति है तो वह विधिनुसार अलग से याचिका दायर करे।
विज्ञापन


न्यायाधीश जेके रांका की एकलपीठ ने यह आदेश प्रकरण में लिए गए स्वप्रेरित प्रसंज्ञान पर सुनवाई करते हुए दिए। सुनवाई के दौरान अधिवक्ता अभिनव शर्मा की ओर से विद्याधर नगर स्टेडियम के फोटो पेश कर कहा कि वहां हालात काफी दयनीय है। खिलाड़ी कई किलोमीटर दूर से आकर यहां प्रेक्टिस करते हैं, लेकिन प्रेक्टिस से पहले उन्हें मैदान को खेलने लायक बनाना पड़ता है। उन्होंने अदालत को यह भी बताया कि स्टेडियम के हालातों की जानकारी लेने के दौरान उनके साथ कुछ लोगों ने हाथापाई की और उनके जूनियर वकील को डंडों से बीच सड़क पर पीटा गया। इस पर महाधिवक्ता एनएम लोढ़ा ने विरोध करते हुए कहा कि यदि सच्चाई बताई जाएगी तो वे परेशानी में पड़ जाएंगे। अदालत चाहे तो वे इसका जवाब पेश करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आरसीए अध्यक्ष सीपी जोशी की ओर वरिष्ठ अधिवक्ता आरएन माथुर ने अदालत में रिकॉलिंग प्रार्थना पत्र दायर कर कहा कि आरसीए की ओर से लोकपाल और एथिक्स ऑफिसर को पद से नहीं हटाया गया है। इसकी जानकारी 25 जुलाई को लोकपाल जस्टिस ज्ञानसुधा मिश्र को भी दी जाएगी। ऐसे में इस संबंध में पूर्व में दिए आदेश को वापस लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed