फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   weather news about rajasthan

उफ ये गर्मी! रात के पारे ने 31 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

Sun, 16 Apr 2017 09:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 16 Apr 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
weather news about rajasthan
सूरज की तपिश से अपना बचाव करती युवतियां - फोटो : amar ujala
प्रदेश में गर्मी एक बार फिर लोगों को परेशान करने लगी है। हालात ये हैं कि उदयपुर में तो अब दिन में ही नहीं रात में भी पड़ रही गर्मी ने 31 साल का रिकॉर्ड दिया है।
विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि उदयपुर में रात के पारे में आया रिकाॅर्ड तोड़ उछाल कम ही देखा गया है। करीब तीन दशकों बाद शहर में रविवार को तापमान अधिकतम 43 और न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को यह न्यूनतम तापमान 24 डिग्री ही दर्ज किया गया था। रिकॉर्ड तोड़ने की बात करें तो 15 अप्रैल 1986 में न्यूनतम तापमान ने ऐसी छलांग लगाई थी। तब यहां न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद यहां न्यूनतम तापमान इससे नीचे ही रहा था, लेकिन रविवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री पहुंच गया। इसके चलते यहां लोगों को रात में भी गर्मी परेशान कर रही है।
विज्ञापन


उधर, दिन और रात के पारे में बढ़ोतरी के बाद बाजारों में कूलर और एसी की मांग भी बढ़ गई है। साथ ही, घरों में बिजली की खपत में भी बढ़ोतरी होने लगी है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों ने स्कूलों के समय में भी परिवर्तन की मांग की है। यहां एक मई से ही गर्मियों की छुट्टियों के चलते स्कूल बंद करने की जरूरत जताई जा रही है। प्रदेश में रविवार को अधिकतम तापमान फलौदी में 46.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed