{"_id":"591c058e4f1c1b8e29f22ca1","slug":"water-scarcity-arise-in-jaisalmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैसलमेर में पानी को लेकर मचा हल्ला, इधर राजनीति शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैसलमेर में पानी को लेकर मचा हल्ला, इधर राजनीति शुरु
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 17 May 2017 01:59 PM IST
विज्ञापन
जिला कलेक्टर को पेयजल को लेकर ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी कार्यकर्ता
- फोटो : amar ujala
भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी जिले जैसलमेर में पीने के पानी की किल्लत गहरा गई है। ग्रामीण ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहर में भी पीने के पानी का इंतजाम करने के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है। इधर, इस मामले को लेकर पॉलिटिक्स भी शुरु हो गई है।
यहां गहराते पेयजल संकट को दूर करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। इसमें उन्होंने पीने के पानी की समस्या दूर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के पार्षद भी शामिल थे।
इनका आरोप है कि जलदाय विभाग के अधिकारियों की ओर से बरती जा रही लापरवाही के कारण भीषण गर्मी के दौर में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। शहरवासियों को पीने के पानी के लिए मंहगी दर पर टैंकर खरीदने पड़ रहे है।