फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Watch the funeral of the family live

हाईटेक श्मशान: दाह संस्कार का भी वेबकास्ट

Sun, 19 Mar 2017 09:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 19 Mar 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
Watch the funeral of the family live
धौलाभाटा क्षेत्र स्थित मोक्षधाम - फोटो : amar ujala
अब श्मशान भी हाइटेक हो रहे है। राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित धौलाघाट मोक्षधाम में इसके लिए पहल की गई है। यहां दाह संस्कार को वेबकास्‍ट करने की व्यवस्था की गई है। यानि किसी परिजन की मृत्यु पर उसके दाह संस्कार को इंटरनेट के जरिए कही से भी देखा जा सकता है।  
विज्ञापन


धौलाभाटा क्षेत्र के श्मशान स्थल पर स्वामी माधवदास सेवा समिति की ओर से यह पहल की गई है। समिति के अध्यक्ष कालू बुधवानी ने बताया कि कई बार दूसरे शहरों में नौकरी या अन्य वजह से रह रहे लोग किसी अपने किसी खास की मृत्यु होने पर उसके दाह संस्कार में शामिल नहीं हो पाते। ऐसे में वे अब दाह संस्कार को लाइव टेलीकास्ट के जरिए देख सकते है। इसके लिए यहां सीसीटीवी कैमरे लगाए है। मृतक के परिजनों के चाहने पर इस रिकॉर्डिंग का लाइव टेलीकॉस्ट किया जा सकता है। 
विज्ञापन


बुधवानी ने बताया कि यहां अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों पर गंगा जल से छिड़काव की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि यहां अन्य विकास कार्य और भी करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed