टॉयलेट के बाहर खड़े पार्षद की महिलाओं ने की चप्पल से धुनाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान का असर अब दिखने लगा है। जागरुक होती जनता अब खुले में शौच से बचने के लिए किसी का भी सामना करने को तैयार है।
ऐसा ही कुछ भरतपुर के बयाना में हुआ है। यहां सार्वजनिक शौचालय में ताला लगाना स्थानीय पार्षद को भारी पड़ गया। दरअसल बयाना के वार्ड नं. 3 में स्थित सार्वजनिक शौचालय का उपयोग वार्ड नं. 4 के लोग भी करते हैं।
इसी के चलते वार्ड नं.3 से भाजपा पार्षद दिनेश कोली की आए दिन दूसरे वार्ड से आए लोगों के साथ कहासुनी होती रहती है। लेकिन जब बुधवार सुबह पार्षद ने शौचालय पर ताला लगा दिया और महिलाओं को शौचालय का उपयोग करने से रोका तो महिलाओं ने उनकी पिटाई कर दी।
महिलाओं ने लगाए आरोप
सरेराह चप्पलों से पार्षद की हुई पिटाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। वहीं महिलाओं का आरोप है पिछले कुछ दिनों से पार्षद सुबह तड़के ही शौचालय के गेट पर आकर खड़ा हो जाता है और लोगों को अंदर से मना कर देता है।
पार्षद की हुई पिटाई की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और पार्षद को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।