फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Voting in 90 municipal bodies of Rajasthan on 28 January, counting of votes on 31 January

राजस्थान के 20 जिलों की 90 नगर निकायों में 28 जनवरी को मतदान, मतगणना 31 जनवरी को

Tue, 05 Jan 2021 10:11 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 05 Jan 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Voting in 90 municipal bodies of Rajasthan on 28 January, counting of votes on 31 January
मतदान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

राजस्थान के 20 जिलों के 90 निकायों (1 नगर निगम, 9 नगर परिषद और 80 नगर पालिका) में 28 जनवरी को मतदान होगा और मतगणना 31 जनवरी को होगी। राजस्थान के निर्वाचन आयोग के अनुसार अजमेर, बांसवाड़ा, बीकानेर, भीलवाड़ा, बूंदी, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, चूरू, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, झुंझुनूं, नागौर, पाली, राजसमंद, सीकर, टोंक और उदयपुर के निकायों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता के प्रावधान तुरन्त प्रभाव से लागू हो गए है, जो चुनाव प्रक्रिया समाप्ति तक लागू रहेंगे।

विज्ञापन


आयोग के आयुक्त पीएस मेहरा ने बताया कि इन निकायों में सदस्य पद के लिए 11 जनवरी को लोक सूचना जारी होने के साथ नामांकन पत्र भरने शुरू हो जाएंगे। नामांकन पत्र 15 जनवरी अपराह्न तीन बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 16 जनवरी से होगी और 19 जनवरी तक नाम वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चुनाव चिन्हों का आवंटन 20 जनवरी को किया जाएगा। 28 जनवरी को प्रातः 8 से सायं 5 बजे तक मतदान होगा, जबकि मतगणना 31 जनवरी को प्रातः 9 बजे से होगी। मेहरा ने बताया कि अध्यक्ष के लिए 1 फरवरी को लोक सूचना जारी होगी। नामांकन पत्र 2 फरवरी अपराह्न 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अध्यक्ष के लिए मतदान 7 फरवरी को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक होगा, जबकि मतगणना मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद होगी। उन्होंने बताया कि इसी तरह उपाध्यक्ष के लिए निर्वाचन 8 फरवरी को होगा।

उन्होंने बताया कि 90 नगरीय निकायों में 29 लाख 51 हजार 835 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से 15 लाख 11 हजार 208 पुरुष, 14 लाख 40 हजार 565 महिला और 62 अन्य मतदाता हैं। मेहरा ने बताया कि इस चुनाव में 6 हजार से ज्यादा ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 3035 वार्डों के लिए 5253 मतदान केंद्रों की स्थापना की गई है।


उन्होंने बताया कि चुनाव के संचालन के लिए कार्मिकों या अधिकारियों की आवश्यक के कारण इन 20 जिलों में समस्त विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों (आवश्यक सेवाओं के अलावा) के स्थानान्तरण एवं पदस्थापन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed