फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   virendra dixit ashram raided by child welfare committee in mount abu rajasthan

यहां वीरेन्द्र दीक्षित के आश्रम में कैदियों की तरह रह रही थी 58 नाबालिग, 7 तहखाने में मिली बंद

Mon, 25 Dec 2017 10:32 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 25 Dec 2017 10:32 AM IST
विज्ञापन
virendra dixit ashram raided by child welfare committee in mount abu rajasthan
डेमो इमेज
दुष्कर्म और यौनशोषण के आरोपों में फंसे दिल्ली के आध्यात्मिक बाबा वीरेन्द्र देव दीक्षित के आश्रमों पर चाइल्ड वैलफेयर कमेटी की छापेमारी में अब एक और हैरान कर देने वाली स्थिती सामने आई है। राजस्थान के माउंट आबू में दीक्षित के बाल आश्रम में छापेमारी के दौरान चाइल्ड वैलफेयर कमेटी ने कैदियों जैसा जीवन व्यतीत कर रही करीब 58 नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया है।
विज्ञापन



ये छापेमारी माउंट आबू में आध्यात्मिक गौमुख सेवा समिति के आश्रम में की है। बताया गया है कि इन 58 लड़कियों में से 7 नेपाल की रहने वाली है जिन्हें तहखानों में रखा गया था। सबसे बड़ी बात ये है ये इस तहखाने तक पहुंचने के लिए कमेटी के सदस्यों को कई बंद पड़े दरवाजों को पार करना पड़ा जिनपर मोटे मोटे ताले तक जड़े हुए थे। 
विज्ञापन


बताया गया है कि यहां रह रही लड़कियों को  आश्रम से बाहर जाने पर सख्त पाबंदी थी वहीं उन्हें यहां ड्रेस कोड दिया गया था जिसमें वो गुलाबी रंग की साड़ी और सफेद ब्लाउज में रहा करती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बिना रजिस्ट्रेशन के ही चल रहा था बालाश्रम

virendra dixit ashram raided by child welfare committee in mount abu rajasthan
बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित का दिल्ली आध्यात्मिक विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
माउंट आबू स्थित आध्यात्मिक गौमुख सेवा समि​ति का ये आश्रम बिना किसी रजिस्ट्रेशन के ही चल रहा था। बाल कल्याण कमेटी के सदस्यों ने आश्रम के कर्मचारियों से जब रजिस्ट्रेशन के बारे में पूछा तो उन्होनें बताया कि आश्रम का रजिस्ट्रेशन को आॅपरेटिव एक्ट के तहत है जबकि बाल कल्याण सेवा के लिए कोई आश्रम चलाने के लिए अलग से रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है।


माउंट आबू पुलिस ने कहा है कि आश्रम अभी दो साल पहले ही शुरू हुआ है और ​यहां दिल्ली के आध्यात्मिक गुरू वीरेन्द्र देव को कभी आते नहीं देखा गया। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed