फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   violent doctor fired by medical board who fought with colleague in umaid hospital jodhpur

आॅपरेशन थियेटर में झगड़ा करने वाले डॉक्टर्स पर हाईकोर्ट ने भी लिया संज्ञान, अस्पताल ने की छुट्टी

Wed, 30 Aug 2017 07:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 30 Aug 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
violent doctor fired by medical board who fought with colleague in umaid hospital jodhpur
आॅपरेशन थिएटर में आपस में उलझते डॉक्टर्स - फोटो : amar ujala
जोधपुर शहर के डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज से जुड़े सबसे बड़े जनाना अस्पताल उम्मेद अस्पताल में प्रसूता के ऑपरेशन के दौरान ऑपरेशन थियटर में दो चिकित्सकों के आपस में झगड़ने के मामले का वीडियो वायरल होने के बाद राजस्थान चिकित्सा विभाग शिक्षा  ग्रुप ने आदेश जारी कर डॉ. अशोक नैनीवाल को सस्पेंड कर दिया गया है और दूसरे डॉक्टर एमएल टाक को हटाकर मथुरा एमडीएम अस्पताल में भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


डॉ.नैनीवाल की एसएन मेडिकल कॉलेज से तत्काल सेवाएं समाप्त करने के आदेश दिए है। जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में ऑपरेशन थियटर में महिला मरीज के सामने डॉ.एमएल टांक और डॉ.अशोक नौनिवाल के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। दोनों आपस में बुरी तरह से उलझ गए और मरीज के सामने जमकर गाली गलौच की। इसका पूरा वीडियो वायरल हो गया था। 
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने भी लिया प्रसंज्ञान

violent doctor fired by medical board who fought with colleague in umaid hospital jodhpur
डेमो इमेज - फोटो : Internet
राजस्थान हाईकोर्ट ने  उम्मेद अस्पताल में चलता ऑपरेशन छोड़ थिएटर में ही झगड़ने वाले चिकित्सकों की लापरवाही पर प्रसंज्ञान लेते हुए दो बजे तक रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए है। जस्टिस जीके व्यास व जस्टिस मनोज गर्ग की खंडपीठ ने हाईकोर्ट विधिक समिति के उपसचिव धीरेन्द्र शर्मा व प्रेमरतन ओझा के साथ अतिरिक्त महाधिवक्ता शिवकुमार व्यास को निर्देश दिये है कि पूरे मामले को लेकर रिपोर्ट दो बजे पेश की जाए। महिला आयोग ने भी लिया संज्ञान

इधर,इस पूरे घटनाक्रम में को लेकर राज्य महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा ने इस घटनाक्रम को बेहद ही शर्मनाक बताते हुए कहा कि डॉक्टरों की ऐसी हरकत करने से मरीजों का एक बार फिर से डॉक्टरों पर से विश्वास उठ जाएगा ऐसे में हम इस मामले में सरकार से पूरी तरह से निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे और दोषी डॉक्टर्स को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का काम करेंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed