फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   villagers showed their anger after mla did not full filled promise

सीएम के चुनावी क्षेत्र में MLA को जूते-चप्पलों की माला पहनाने पर अड़े ग्रामीण..जानिए क्यों

Sun, 24 Sep 2017 01:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 24 Sep 2017 01:22 PM IST
विज्ञापन
villagers showed their anger after mla did not full filled promise
ग्रामीणाों से घिरे बैठे विधायक रामचंद्र सुनारीवाल और खूंटे से टंगी जूते चप्पलों की माला - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के चुनावी क्षेत्र झालावाड़ में विकास  कार्य नहीं होने को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र के विधायक को चुनावी वादा पूरा नहीं करने पर उन्हें जूते-चप्पलों की माला पहनाने की कोशिश की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार झालावाड़ के डग क्षेत्र से विधायक रामचंद्र सुनारीवाल ने  मिश्रोली गांव से भवानीपुरा तक सड़क बनवाने का वादा किया था। निर्माण आज तक नहीं होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और वो विधायक रामचंद्र सुनारीवाल को जूते चप्पलों की माला पहनाने पहुंच गए। बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों को समझाया गया और खुद विधायक ने हाथ जोड़कर ग्रामीणों से माफी मांगी। उन्हें जल्द ही सड़क बनवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इससे पहले भी सीएम राजे के चुनावी क्षेत्र झालावाड़ में विकास कार्य नहीं होने को लेकर सरकार का काफी विरोध हो चुका है। वहीं, विपक्ष भी लगातार सरकार पर इस मुद्दे को लेकर निशाना साध चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

villagers showed their anger after mla did not full filled promise
sachin pilot - फोटो : sachin pilot
दो दिन पहले ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर निशाना साधा था। पायलट ने आरोप लगाया था कि खुद मुख्यमंंत्री के संभाग में किसानों द्वारा आत्महत्या करने के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन किसानों को सरकार और जनता को उनके हाल पर छोड़ रखा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed