{"_id":"59df373d4f1c1bf3538b7232","slug":"video-viral-of-beaten","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कपड़े उतारे, बाल काटे, सिर पर जूते रख पीटते हुए घुमाया, नाबालिग से की थी छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़े उतारे, बाल काटे, सिर पर जूते रख पीटते हुए घुमाया, नाबालिग से की थी छेड़छाड़
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 12 Oct 2017 03:22 PM IST
विज्ञापन
वीडियो पिक्चर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत ने नाबालिग को छेड़ने के आरोप में दो युवकों के कपड़े उतरवाए, बाल काटवाए और सिर पर जूते रखवाकर पीटते हुए घुमवाया।
घटना राजस्थान के नागौर जिले से जुड़ी हुई है, जहां खींवसर में स्थित एक गांव की पांचायत ने पुलिस की मदद लेने के बजाय खुद ही दो युवकों की 'रिमाण्ड' ले ली। युवकों की गत बुरी कर सिर पर जूते रख धूप में खड़े रहने की सजा तक दी गई।
इतने पर भी लोगों का दिल नहीं पसीजा और पंचायत ने दोनों युवकों को करीब दो घंटे तक मिट्टी में सुलाए रखा। इस दौरान किसी भी व्यक्ति ने न तो पुलिस में कोई शिकायत दी और न ही कोई विरोध किया।
मामले में खास यह है कि दोनों युवकों के परिजनों को भी इस पूरी घटना के बारे में जानकारी बताई जा रही है, लेकिन उन्होंने भी ऐसी सजा पर कोई आपत्ति नहीं जताई। जब पूरी घटना का कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया तो ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

ये है पूरा मामला, जानिए...
demo pic
लोगों ने आरोप लगाया है कि दोनों युवक पिछले महीने एक नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर भगा ले गए थे। जिसके बाद आसपास के गांवों में युवकों की तलाश जारी की गई तो ये बच्ची को एक खेत में छोड़कर भाग गए।
जब बच्ची से ग्रामीणों ने पूछा तो दोनों युवकों की पहचान हुई। इसके बाद दोनों को ढूंढकर पकड़ा गया और ये सजा दी गई। वीडियो में लोग ये भी कहते दिख रहे हैं कि अब इन दोनों युवकों को गांव में कदम नहीं रखने दिया जाएगा। युवकों को गांव में 6 महीने तक प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा।
उधर, घटना वायरल होने के बाद कोई भी इस बारे में कुछ बोलने को तैयार नहीं है और न ही किसी भी पक्ष की ओर से इस सम्बंध में पुलिस को शिकायत दी गई है।