फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Victims of SOG lodging complaint against pincon Company

पिनकॉन कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने SOG पहुंचे पीड़ित

Wed, 03 Jan 2018 03:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 03 Jan 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
Victims of SOG lodging complaint against pincon Company
एसओजी पहुंचे पीड़ित - फोटो : amar ujala
देश के 120 से ज्यादा शहरों में 800 करोड़ की ठगी करने के मामले में पिनकॉन कंपनी के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाने के लिए एसओजी ने कार्रवाई तेज कर दी है।
विज्ञापन


एसओजी अधिकारियों ने आज राजस्थान के कोटा में कैम्प किया। इस दौरान कंपनी की ठगी का शिकार बने सैकड़ों पीड़ित पहुंचे। जयपुर से आए अधिकारियों ने पीड़ितों के बयान दर्ज किए। कोटा में 3 से 4 हजार पीड़ित हैं जिनकी सुनवाई एसओजी के अधिकारी कर रहे हैं। कोटा से पीड़ितों की संख्या का पता लगने और उनके बयान दर्ज होने के बाद एसओजी मामले की चार्जशीट कोर्ट में पेश करेगी। 


वहीं पीड़ितों के अनुसार, उन्होंने आमदनी बढ़ाने के चक्कर में लाखों रुपए पिनकॉन कंपनी में निवेश किया था। कई सालों तक कंपनी ठीक काम करती रही, लेकिन पिछले महीने हजारों लोगों का रुपया लेकर फरार हो गई। राजस्थान में यह कंपनी एजेंटों और कर्मचारियों के जरिये 11 दफ्तरों से संचालित होती थी, लेकिन कुछ समय पहले कंपनी ने अचानक निवेशकों का पैसा लौटाने से हाथ खींच लिया।
विज्ञापन


कंपनी के कर्ताधर्ताओं पर देशभर में 120 से ज्यादा शहरों में निवेशकों के करीब 800 करोड़ रुपए ठगने का आरोप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed