फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   vice president venkaiah naidu in mnit jaipur rajasthan

उपराष्ट्रपति पहुंचे जयपुर, MNIT के दीक्षांत समारोह में बांटी 1098 डिग्रियां

Sat, 06 Jan 2018 04:30 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 06 Jan 2018 04:30 PM IST
विज्ञापन
vice president venkaiah naidu in mnit jaipur rajasthan
उपराष्ट्रपति का जयपुर एयरपोर्ट पर स्वागत करती सीएम वसुंधरा राजे - फोटो : Amar Ujala
उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू दो दिवसीय राजस्थान यात्रा पर आज जयपुर पहुंचे। यहां उन्होंने मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNIT) के 12वें दीक्षांत समारोह में शिरकत की। 
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू सुबह वायुसेना के विशेष विमान से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने जयपुर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इस मौके पर सांसद रामचरण बोहरा, महापौर अशोक लाहोटी, मुख्य सचिव निहालचंद गोयल, प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन विभाग पवन गोयल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एन.आर.के. रेड्डी सहित अन्य लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन


इसके बाद उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू राजभवन पहुंचे जहां उन्हें गार्ड आॅफ ऑनर दिया गया। नायडू ने सम्मान गारद का निरीक्षण भी किया। राजभवन में राज्यपाल कल्याण सिंह के विशिष्ठ सचिव राजेश कुमार गुप्ता व परिसहाय जय यादव ने उपराष्ट्रपति नायडू की अगवानी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मालवीय की मूर्ति का अनावरण

vice president venkaiah naidu in mnit jaipur rajasthan
नायडू को राजस्थान राजभवन में गार्ड आॅफ ऑनर दिया गया - फोटो : Amar Ujala
दोपहर में उपराष्ट्रपति जेएलएन मार्ग स्थित मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पहुंचे और यहां पंडित मदन मोहन मालवीय की मूर्ति का अनावरण किया।

एमएनआईटी के इस दीक्षांत समारोह में 35 स्टूडेंट्स को गोल्ड मैडल और 1098 स्टूडेंट्स को डिग्री बांटी। रविवार को उनका टोंक में वनस्थली विद्यापीठ में दीक्षांत समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed