{"_id":"5a83baad4f1c1b5e028b542b","slug":"valentine-s-day-rajasthan-jaipur-police-alert","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वैलेंटाइन डे: यहां भी बजरंग दल और वीएचपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस की निगाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैलेंटाइन डे: यहां भी बजरंग दल और वीएचपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस की निगाहें
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 14 Feb 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनियाभर में आज वैलेंटाइन डे की धूम है। सोशल मीडिया से लेकर एक-दूसरे से मिलकर प्यार का इजहार करने वाले सभी जगह देखे जा सकते है। लेकिन इन सबके बीच पुलिसकर्मियों का सिरदर्द बन गया है। दरअसल कुछ स्थानों पर बजरंग दल और वीएचपी के कार्यकर्ताओं ने वैलेंटाइन डे का विरोध करने की चेतावनी दी है। जिसमें जमेशदपुर, अहमदाबाद सहित कई शहर सम्मलित है। वैलेंटाइन डे पर किसी भी प्रकार के विरोध की आशंका के चलते जयपुर में भी पुलिस विशेष इंतजाम किए है।
विज्ञापन
पुलिस भी सतर्क
फाइल फोटो।
यहां संभावित विरोध करने वाले संगठनों के प्रमुखों व कार्यकर्ताओं पर पुलिस की निगाहें है। इसके अतिरिक्त शहर के प्रमुख मॉल, रेस्टोरेंट व पार्कों में भी पुलिस गश्त बढ़ाई गई है। गौरतलब है वैलेंटाइन वीक आज खत्म हो रहा है। वैलेंटाइन डे को सेलिब्रेट करने के लिए मॉल व रेस्टारेंट को खूबसूरत तरीके सजाया गया है। साथ ही जयपुर शहर के कई रेस्टारेंट में वैलेंटाइन पार्टी का भी आयोजन किया गया है।