{"_id":"59ba552c4f1c1b26688b48c4","slug":"unique-world-record-will-be-built-on-pm-modi-s-birth-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी बर्थ डेः यहां मोदी की दो लाख तस्वीरों का अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी बर्थ डेः यहां मोदी की दो लाख तस्वीरों का अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड!
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 17 Sep 2017 07:57 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी की दो लाख फोटो की प्रदर्शनी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर एक अनोखा विश्व रिकॉर्ड बना। मोदी के एक फैन ने उनकी करीब दो लाख अलग-अलग मुद्राओं वाली तस्वीरें जुटाई और उनका कोलाज बनाकर उसका प्रदर्शन किया।
इस कोलाज की प्रदर्शनी राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक होटल में लगाई गई। सीकर रोड़ पर होटल ट्राइटन मॉल में आयोजित इस प्रदर्शनी को देखने के लिए जयपुर के सांसद रामचरण बोहरा समेत अनेक लोग पहुंचे। इस कोलाज को गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भेजा जाएगा।
पीएम मोदी की तस्वीरों का यह कलेक्शन मनमोहन अग्रवाल ने जुटाया है। अग्रवाल ने बताया कि छह महीने में करीब तीन लाख तस्वीरें जुटाई। इनमें से दो लाख तस्वीरें कोलाज योग्य पाई गई। उनका दावा है कि प्रदर्शनी में एक भी फोटो रिपीट नहीं हुई है। छंटनी के लिए विशेष सॉफ्टवेयर का उपयोग किया गया है। इनमें फोटो साइज 3.9 वर्गइंच रखा गया है। इसमें कुछ मोदी की दुर्लभ फोटोग्राफ भी है। यह सभी उन्होंने विभिन्न संस्थाओं और मित्रों से जुटाए है।

सर्टिफेकट भेंट करेंगे पीएमओ में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
इस प्रदर्शनी में मोदी विदेश यात्रा, योजना के प्रचार प्रसार, मंदिर मस्जिद की यात्राएं, विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से मुलाकात, लाल पर तिरंगे फहराते हुए तस्वीरें शामिल की गई हैं।
दो लाख फोटोज की इस प्रदर्शनी को लेकर लोगों में बेहद उत्सुकता है। इस प्रदर्शनी में अलावा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मेक इन इंडिया, गंगा सफाई अभियान, स्वच्छ भारत अभियान की झलक भी देखने को मिल रही है। मनमोहन अग्रवाल का कहना है कि गिनीज का सर्टिफिकेट बनेगा तब पीएमओ में भेंट किया जाएगा। अग्रवाल इससे पहले छह बार वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं।