फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   unique temple in mount abu

अकेला मंदिर, जहां भोलेनाथ के अंगूठे की होती है पूजा

Mon, 10 Jul 2017 04:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 10 Jul 2017 04:13 PM IST
विज्ञापन
unique temple in mount abu
अचलेश्वर महादेव - फोटो : फाइल फोटो
अचलेश्वर महादेव मंदिर इसलिए खास है क्योंकि यहां भगवान शिव के अंगूठे की पूजा होती है। सावन और महाशिवरात्रि के मौके पर यहां दूर-दूर से भोले के भक्त दर्शन के लिए आते है।
विज्ञापन


भगवान शिव के कई अनोखे मंदिर हैं। इन्हीं में से एक अचलेश्वर महादेव मंदिर। इस मंदिर की खासियत यह है कि यहां भगवान शिव के शिवलिंग के साथ उनके अंगूठे की पूजा होती है। अचलेश्वर महादेव का ये फेमस मंदिर राजस्थान के माउंट आबू में आबू से 11 किलोमीटर दूर अचलगढ़ की पहाड़ियों में स्थित है। संभवत: यह पहला मंदिर है जहां भगवान शिव के अंगूठे को पूजा जाता है। यहां पर शिव के अंगूठे की आकृति जमीन के नीचे बनी हुई। महाशिवरात्रि और सावन माह में यहां बड़ी संख्या में शिवभक्त आते है। 
विज्ञापन


 

यह है इस मंदिर में अंगूठे की पूजा का रहस्य

unique temple in mount abu
अचलेश्वर महादेव - फोटो : फाइल फोटो
इस अनूठे मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यहां भगवान शिव ने अपने अंगूठे पर माउंट आबू पर्वत का थाम रखा है। जिस दिन यहां से अंगूठे का निशान गायब हो जाएगा, उस दिन माउन्ट आबू का पहाड़ खत्म हो जाएगा।

स्कंध पुराण में भी आबू पर्वत की महिमा का उल्लेख है। इसके अनुसार वाराणसी जहां शिव की नगरी मानी जाती है, वहीं माउंट आबू को शिव की उपनगरी कहा जाता है। मंदिर परिसर में पंच धातुओं से बनी भगवान शिव के वाहन नंदी की भी प्रतिमा है। इसके साथ ही यहां काले पत्थर से बनी भगवान विष्णु केे विभिन्न अवतारों की झलक दिखाने वाली प्रतिमाएं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed