फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   unique protest of the GST in ajmer

GST का अनोखा विरोध, गैस छोड़ चूल्हे फूंके

Tue, 04 Jul 2017 06:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 04 Jul 2017 06:41 PM IST
विज्ञापन
unique protest of the GST in ajmer
अजमेर में महिलाओं ने किया यूं विरोध - फोटो : अमर उजाला
जीएसटी लागू होने के बाद ही घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ गए। अजमेर में इसका खासा विरोध भी किया गया। महिला कांग्रेस ने आज अनोखा तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। महिला कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट के बाहर चूल्हे पर रोटी बनाई। इसके बाद जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर घरेलू सिलेण्डर पर जीएसटी कम करने की मांग की।
विज्ञापन


1 जुलाई से लागू किए गए जीएसटी के कारण घरेलू गैस के दामों में भी वृद्धि हुई है। इस मूल्य वृद्धि का विरोध करने के लिए मंगलवार को महिला कांग्रेस की सदस्याएं अजमेर जिला कलक्ट्रेट पर एकत्रित हुई। उन्होंने कलक्ट्रेट के बाहर चूल्हे पर रोटी बनाई और  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सबा खान ने कहा कि जिस जीएसटी का विरोध भाजपा ने यूपीए की सरकार के समय किया था। उसी जीएसटी को प्रधानमंत्री मोदी ने लागू किया है और इसके टैक्स में भी बढ़ोतरी की है। इससे महंगाई ओर बढ़ेगी, लोगों का दो वक्त का खाना भी दुश्वार हो जाएगा। सबा खान ने कहा कि यदि जल्द ही घरेलू सिलेण्डर पर टैक्स कम नहीं किया जाता तो महिलाएं चूल्हा चौकी छोड़कर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed