{"_id":"593bb8044f1c1b51039c969c","slug":"union-minister-comment-on-farmers-agitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"केन्द्रीय मंत्री बोले, MP में कांग्रेस के इशारे पर हुआ किसान आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केन्द्रीय मंत्री बोले, MP में कांग्रेस के इशारे पर हुआ किसान आंदोलन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 10 Jun 2017 02:58 PM IST
विज्ञापन
पीपी चौधरी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में किसान आंदोलन को लेकर चल रही बयानबाजी के बीच केंद्रीय राज्यमंत्री पीपी चौधरी ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए है। चौधरी ने कहा है कि एमपी में किसान आंदोलन कांग्रेस के इशारे पर हुआ है।
जोधपुर के सर्किट हाउस में पीपी चौधरी ने मीडिया से कहा कि मध्यप्रदेश का किसान आंदोलन आंदोलन कांग्रेस के इशारे पर हुआ है। इस संबंध में कांग्रेसी नेताओं के कई वीडियों भी वायरल हुए हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के मालवा इलाके से किसान आंदोलन शुरू हुआ है। जबकि इस क्षेत्र का किसान समृद्ध और खुशहाल है। उन्होंने कहा कि किसानों की हालात कांग्रेस शासित राज्यों में ज्यादा खराब है और वहां कुछ नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। देश में अधिकतर समय कांग्रेस ने राज्य किया है और किसानों की समस्याएं आज की नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमेशा से ही किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर है। उन्होंने किसानों के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। अब उनकी सरकार समस्याओं के समाधान की दिशा में काम कर रही है।