फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Union Home Minister Amit Shah worried over cyber attack says will form high level committee for cyber safety in jaipur rajasthan

Jaipur: साइबर हमलों पर अमित शाह ने जताई चिंता, बोले- साइबर सुरक्षा के लिए गठित होगी उच्चस्तरीय समिति

Sun, 10 Jul 2022 10:17 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: कुमार संभव Updated Sun, 10 Jul 2022 10:17 AM IST
सार

शाह ने केंद्र और राज्यों के बीच मुद्दों के समाधान को देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।  उत्तर क्षेत्रीय परिषद की 30वीं और इसकी स्थायी समिति की 19वीं बैठक में कुल 47 मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनमें से 35 मामलों का समाधान निकाला गया।

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah worried over cyber attack says will form high level committee for cyber safety in jaipur rajasthan
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : Social media

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार (9 जुलाई) को कहा कि संगठित और समन्वित साइबर हमलों का राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक व्यवस्था और आर्थिक गतिविधि पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसके मद्देनजर राष्ट्रीय साइबर स्पेस और समग्र नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने का भी निर्देश दिया, जो देश में साइबर अपराध के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए रणनीति तैयार करेगी।

विज्ञापन


शाह ने राजस्थान के जयपुर में उत्तर क्षेत्रीय परिषद की 30वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए केंद्र व राज्य सरकारों की एजेंसियों को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा विकसित कॉमन सॉफ्टवेयर का उपयोग करने, चिंता के विषयों को चिह्नित करने के लिए मिलकर काम करने और अपराधियों का पता लगाकर सख्त कार्रवाई की सलाह दी। एजेंसी

विज्ञापन

अफसरों को प्रशिक्षित करने पर जोर

गृह मंत्री ने पुलिस अफसरों, लोक अभियोजकों व दूरसंचार कंपनियों, उनके पीओएस एजेंट सहित अन्य को नई प्रौद्योगिकी और उन्नत कौशल से प्रशिक्षित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। साथ ही आईटी टूल्स का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

47 मुद्दों पर चर्चा, 35 का समाधान

शाह ने केंद्र और राज्यों के बीच मुद्दों के समाधान को देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।  उत्तर क्षेत्रीय परिषद की 30वीं और इसकी स्थायी समिति की 19वीं बैठक में कुल 47 मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनमें से 35 मामलों का समाधान निकाला गया।

शाह की मौजूदगी में पंजाब व हरियाणा आमने-सामने

एसवाईएल (सतलुज-यमुना लिंक) के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा सरकार एक बार फिर से आमने-सामने हैं। उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भी सहमति नहीं बन सकी। बैठक में पंजाब ने पानी देने से इन्कार कर दिया। उलटा हरियाणा से यमुना के पानी की मांग कर दी। इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने केंद्रीय गृह मंत्री से इस मामले में दखल की मांग की। जयपुर में हुई उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक में उन्होंने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की तत्काल बैठक बुलाए जाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed