{"_id":"5a0bcab64f1c1bec538bd34c","slug":"umar-khan-parents-denied-to-took-the-dead-body","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कथित गो-तस्कर का शव अभी अस्पताल में, परिजन निकालेंगे न्याय यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथित गो-तस्कर का शव अभी अस्पताल में, परिजन निकालेंगे न्याय यात्रा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:33 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग कर रहे कथित गो-तस्कर उमर खान के परिजनों ने मंगलवार को भी उसका शव लेने से इंकार कर दिया। इससे पूर्व परिजनों की राजस्थान के मुख्य सचिव अशोक जैन से हुई वार्ता विफल हो गई थी। वहीं आज गो-तस्कर उमर खान के परिजन कई संगठनों के साथ मिलकर जयपुर में मुख्यमंत्री आवास तक न्याय यात्रा निकालेंगे। गो-तस्कर उमर खान के परिजन कई मांगों के सबंध में सोमवार को राजस्थान पुलिस के कमिश्नर अजीत सिंह से भी मुलाकात कर चुके है।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस कर रही है तलाश
उमर खान के परिजन
गौरतलब है कि अलवर के रामगढ़ में नौ नवंबर की रात को कथित गो-रक्षकों व गो-तस्करों के बीच हुई फायरिंग में गो-तस्कर उमर खान की मौत हो गई थी। जबकि उसका एक साथी ताहिर घायल हो गया था व एक अन्य साथ जावेद अभी तक सामने नहीं आया है। वहीं अलवर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो कथित गो-रक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस का है दावा
फाइल फोटो।
वहीं पुलिस पहले की स्पष्ट कर चुकी है कि मारा गया उमर खान व उसके दो साथी आदतन गो-तस्कर है और पूर्व में भी गो-तस्करी की वारदातों का अंजाम दे चुके है। नौ नवंबर को वह जिस पिकअप में गायों को ले जा रहे थे वह भी चोरी की बताई जा रही है। जबकि उमर के परिजनों का कहना है उमर गो-तस्कर नहीं था।