फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   udyog ratna puraskaar to be given by rajasthan government in industrial sector

राजस्थान में पहली बार उद्योग क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करने वालों को मिलेगा अवॉर्ड

Thu, 18 May 2017 04:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 18 May 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
udyog ratna puraskaar to be given by rajasthan government in industrial sector
डेमो इमेज - फोटो : Internet
प्रदेश में गिरती औद्योगिक साख को बचाने के लिए सरकार अब उद्योग क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को अवॉर्ड व पुरस्कारों से सम्मानित करेगी। उद्योग एवं राजकीय उपक्रम मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने घोषणा की है कि इस वर्ष से राज्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उद्योगों को उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में उद्योगों के बीच स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा होगी, वहीं प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र में नवाचारों व औद्योगिक प्रतिष्ठानों को और अधिक बेहतर कार्य करने का प्रोत्साहन मिल सकेगा।
विज्ञापन

       
 इन श्रेणियों के तहत दिया जाएगा पुरस्कार

उद्योग मंत्री शेखावत ने बताया कि राज्य में यह पहला मौका है जब औद्योगिक प्रतिष्ठानों को उद्योग रत्न पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों की प्रत्येक श्रेणी में चार-चार पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके साथ ही राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हस्तशिल्पियों एवं बुनकर वर्ग में से एक-एक पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रकार कुल 14 पुरस्कार दिए जाएंगे। पुरस्कार स्वरुप एक-एक लाख रुपए नकद, प्रशस्ति पत्र और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

       
शेखावत ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा घोषित एमएसएमई नीति के तहत प्रदेश में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उद्यमों को पुरस्कृत करने का प्रावधान किया गया है और इसी की क्रियान्विति में इस साल के पुरस्कारों के लिए 30 मई तक प्रस्ताव मांगे गए हैं। उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार सितंबर में आयोजित होने वाले एमएसएमई दिवस समारोह में दिए जाने प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे उद्यमी भी होंगे सम्मानित      
उद्योग आयुक्त व सचिव सीएसआर कुंजी लाल मीणा ने बताया कि एमएसएमई क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए दिए जाने वाले 12 पुरस्कारों में प्रत्येक वर्ग यानी कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को एक टर्नओवर की दृष्टि से सर्वाधिक ग्रोथ, दो पर्यावरण मापदंडों, उर्जा संरक्षण तकनीक को अपनाने, श्रम उत्पादकता बढ़ाने और श्रम कल्याण के क्षेत्र में नवाचारों, तीन सर्वश्रेष्ठ महिला उद्यमी और चार बीमार उद्योग के पुनरुद्धार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले उद्योगों के प्राप्त आवेदनों में से उत्कृष्ठता के आधार पर चयन कर लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योगों को चार-चार अर्थात 12 पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा एक-एक पुरस्कार राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हस्तशिल्पियों एवं बुनकरों के प्राप्त आवेदनों में से चयन कर दिया जाएगा।


वेबसाइट के जरिए कर सकेंगे आवेदन
मीणा ने बताया कि उद्योग रत्न पुरस्कारों के लिए आवेदन करने वाले उद्योग एमएसएमईडी एक्ट 2006 के अंतर्गत ईएम पार्ट॥ या उद्योग आधार प्रमाण पत्र धारक राजस्थान के उद्यम जो गत तीन वर्षों से निरंतर उत्पादनरत होने के साथ ही किसी भी श्रेणी के आवेदक किसी भी आपराधिक मामलें में संलिप्त नहीं होने चाहिए।


उन्होंने बताया कि राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कारों के लिए विभागीय वेबसाइट या जिला उद्योग केन्द्र पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध है। इच्छुक उद्यमी वेबसाइट से आवेदन डाउनलोड कर या जिला उद्योग केन्द्र से आवेदन प्राप्त कर आवेदन मय अनुलग्नकों के व्यक्तिगत या डाक द्वारा संबंधित जिला उद्योग केन्द्र में 30 मई, 2017 तक जमा कराए जा सकते है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed