फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Udayasagar lake overflow, open gates for drainage of water

झील के गेट खुले तो मस्ती के लिए पहुंचे सैलानी

Tue, 08 Aug 2017 02:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 08 Aug 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
Udayasagar lake overflow, open gates for drainage of water
उदयसागर झील - फोटो : amar ujala
बारिश के बाद कई झीलें और बांध ओवरफ्लो हो गए हैं। ऐसे में वहां सैलानियों की आवाजाही भी बढ़ गई है। 
विज्ञापन


उदयपुर के समीप बनी उदयसागर झील भी इन दिनों ओवरफ्लो हो गई है। जिसके बाद 4-4 इंच तक झील के दोनों गेट पानी की निकासी के लिए खोल दिए गए हैं। दरअसल, 24 फीट भराव क्षमता वाली इस झील में फतह सागर और स्वरूप सागर का पानी आयड़ नदी के माध्यम से पहुंचता है। पिछले दिनों कैचमेंट एरिया में अच्छी बारिश होने के बाद फतह सागर झील छलक गई थी, जिसके बाद वहां का पानी उदय सागर झील में पहुंच रहा है।


इसके चलते उदयसागर के गेट खोल दिए गए हैं। गेट खोलने के बाद यहां से पानी वल्लभ नगर के बांध को भरता है। उधर, पर्यटकों को झील के ओवरफ्लो होने की खबर मिलते ही यहां उनकी आवाजाही भी शुरू हो गई है।  यहां पर्यटक जमकर मौज-मस्ती कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed