फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   udaipur to be the next centre for farmer agitation

राजस्थान: कहीं उदयपुर न बन जाए किसान आंदोलन का केन्द्र!

Sun, 11 Jun 2017 02:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 11 Jun 2017 02:35 PM IST
विज्ञापन
udaipur to be the next centre for farmer agitation
गुजरात में किसान आंदोलन के दौरान कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला था - फोटो : Internet
राजस्थान में किसान आंदोलन का केंद्र उदयपुर बन सकता है। यहां पर इसको लेकर किसान संगठन जोर—शोर से तैयारियों में जुटे हुए है। 
विज्ञापन


एमपी की सीमाएं उदयपुर से ज्यादा दूर नहीं है। जिससे वहां चल रहे किसान आंदोलन की आंच यहां तक पहुंच रही है। पटेल नवनिर्माण सेना के जिलाध्यक्ष गेहरीलाल डांगी ने बताया कि हार्दिक 12 जून को अहमदाबाद से सड़क मार्ग से शाम पांच बजे उदयपुर पहुंचकर मावली के पूर्व विधायक पुष्करलाल डांगी के मकान व अपने पूर्व अस्थायी निवास पर जाएंगे। इस दौरान नामरी में किसान सम्मेलन को संबोधित करने जाएंगे। इसके बाद उनका नीमच और मंदसौर जाने का कार्यक्रम है। जहां वे मृतक किसानों के परिजनों से मिलेंगे। किसान सम्मेलन में जेडीयू के राष्ट्रीय महामंत्री व राजस्थान प्रभारी अखिलेश कटियार के भी आने की संभावना है। 

दूसरी तरफ 15 जून से भारतीय किसान संघ के बैनर तले कृषक अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन महापड़ाव की तैयारी कर रहे हैं। उदयपुर संभाग आयुक्त कार्यालय के सामने इस महापड़ाव में उदयपुर संभाग के किसान शामिल होंगे। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ इन दोनों संगठनों के किसान आंदोलनों और एमपी में हुए संघर्ष का असर यहां देखने में आ सकता है। संगठनों की ओर से पुलिस और प्रशासन को इस आंदोलन की सूचना दी जा चुकी है। हालांकि अभी प्रशासन यहां तैयारियां में नहीं जुटता नजर आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed